जलापूर्ति योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
दुमका समाहरणालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दुमका, देवघर, पाकुड़ और जामताड़ा की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए।
मुख्य बातें:
• समय पर योजनाएं पूरी नहीं करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई के निर्देश।
• जरूरत पड़ने पर लापरवाह संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी।
• अधूरी और बंद पड़ी जलापूर्ति योजनाओं को जल्द चालू करने पर जोर।
• ठोस कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश।
• जल जीवन मिशन की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
#Dumka #Jharkhand #JalJeevanMission #DrinkingWater #YogendraPrasad #SanthalParganaKhabar