वैशाली के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक भूत खेली मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां गंगा और गंडक के संगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर झाड़-फूंक और धार्मिक अनुष्ठान देखने को मिले। इस दौरान मुजफ्फरपुर की रहने वाली जयता देवी का बयान चर्चा में आ गया।
भूत खेली की रस्म के दौरान जब उनसे बिहार में अगली सरकार को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पहले वाली सरकार ही दोबारा बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए बिहार में फिर से मोदी सरकार बनने की बात कही।
वहीं, ओझा अशर्फी मांझी ने दावा किया कि महिला के ऊपर माता जगदंबा की कृपा है। मेले को देखने पहुंचे स्थानीय डॉक्टर पवन कुमार ने इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा आयोजन बताया। हालांकि, महिला की बात को उनकी व्यक्तिगत भविष्यवाणी के रूप में ही देखा जाना चाहिए। इससे चुनावी नतीजों की पुष्टि नहीं होती।