पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला के पिता वेदप्रकाश मंगला का शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, अग्रवाल समाज तथा सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
वेदप्रकाश मंगला की अंतिम यात्रा रविवार सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा पंचवटी मोक्षधाम पलवल पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#nationaltvmedia #ntvmedia #palwal #palwalnews #palwalcity #haryana #RIP
Palwal, Palwal | Oct 4, 2026