Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

समय-सीमा बैठक में जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश ------------- खाद बुकिंग, सीएम हेल्पलाइन और बाढ़ राहत तैयारियों की समीक्षा ------------- अपर कलेक्टर श्री पीके पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, समय-सीमा के लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने ई-विकास पोर्टल पर खाद की स्लॉट बुकिंग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों एवं साइकिलों का वितरण प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमसी-एनीमिया कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए। संभावित वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों एवं संबंधित विभागों को सड़कों और नालियों की साफ-सफाई कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम की प्रस्तावित पानी की टंकियों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने, समग्र ई-केवाईसी अभियान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा बिजली के खंभों एवं क्षतिग्रस्त केबलों की मरम्मत समयबद्ध रूप से कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में कहा गया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ करें। बैठक में एसडीएम मऊगंज ए.पी. द्विवेदी, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

#Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल #Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

Mauganj, Rewa | Jul 26, 2026

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
------------
कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।
 शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से  संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
 रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#mauganj

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ------------ कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण ------------ कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026