Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर 13 से 15 जुलाई तक ---------- पात्र दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे ---------- कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर का लाभ लेने की अपील की ---------- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से जिले में 13 से 15 जुलाई 2026 तक निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण #शिविर आयोजित किए जाएगे। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यह शिविर उनके जीवन को सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से शिविर में उपस्थित होकर इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। शिविर में 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन, कृत्रिम अंग सहित विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। शिविर में लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को पात्र हितग्राहियों की पहचान, पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के पात्र दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी देकर उन्हें इस विशेष अभियान का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें । Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

MORE NEWS

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

#Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

ओंकारेश्वर हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल #Omkareshwar #Khandwa #BreakingNews #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24 #HindiNews #LatestNews #Justice

Mauganj, Rewa | Jul 26, 2026

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
------------
कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।
 शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से  संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
 रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#mauganj

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ------------ कलेक्टर श्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण ------------ कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026