सपा में टूट का नेतृत्व कर रहे हैं राजीव राय : राजभर
बलिया।कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि सपा में टूट की अगुवाई घोसी से सपा सांसद राजीव राय कर रहे हैं। लोकसभा सत्र शुरू होने से पहले राजनीतिक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शनिवार को बेरूआरबारी गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं कह चुके हैं कि जो कमजोर होगा, वह चला जाएगा और जो मजबूत होगा, वह साथ रहेगा। राजभर ने दावा किया कि जिस तरह तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना में टूट हुई थी, उसी प्रकार सपा में भी राजनीतिक हलचल देखने को मिलेगी।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #लेटेस्टअपडेट 👇👇