भरतपुर - ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फिर पूरे परिवार ने मिलकर पीटा, महिला गंभीर, 6 लोगों पर FIR
भरतपुर - मथुरा गेट थाना क्षेत्र में भरण-पोषण का विवाद सुलझाने के बाद ससुराल गई एक महिला के साथ जबरदस्ती और गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की हालत गंभीर है और वह आरबीएम अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला के साथ मारपीट की जा रही है।