गिरिडीह: गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गावां थाना क्षेत्र में संचालित अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साह के नेतृत्व में उत्पाद विभाग और गावां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, नकली लेबल, ढक्कन, होलोग्राम, खाली बोतलें, पैकिंग मशीन, स्पिरिट और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से करीब 350 पेटी तैयार शराब समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Giridih, Jharkhand, Excise Department, Illegal Liquor,#Giridihviews