Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

ड्रोन मैन ऑफ इंडिया युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत, महराजगंज में शोक की लहर महराजगंज। जनपद महराजगंज के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के असमन छपरा निवासी एवं "ड्रोन मैन ऑफ इंडिया" के नाम से देशभर में प्रसिद्ध जूनियर साइंटिस्ट राहुल सिंह की लखनऊ के विभूतिखंड स्थित नोवोटेल होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह एक दिन पहले होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जहां राहुल सिंह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। राहुल सिंह एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश-विदेश में पहचान बना चुके थे। ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के चलते उन्हें "ड्रोन मैन ऑफ इंडिया" के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कई महत्वपूर्ण संस्थानों एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था और अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मुलाकात की थी। फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। राहुल सिंह के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही महराजगंज सहित पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर फैल गई। सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

MORE NEWS