20mm के गति से बढ़ रही काशी में गंगा, 61.28 मीटर पर पहुंचा जलस्तर
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मिडल गंगा डिवीजन के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे वाराणसी स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 61.28 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर लगभग 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है।
हालांकि अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे के निशान 71.262 मीटर से नीचे है। लेकिन लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में गंगा का अब तक का सर्वाधिक बाढ़ स्तर 73.901 मीटर 9 सितंबर 1978 को दर्ज किया गया था।
#VaranasiNews #Flood #Varanasi #Ganga #NamostuteKashi
Sadar, Varanasi | Jul 27, 2026