गोरखपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने कफन ओढ़कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, 8वें वेतन आयोग के गठन, न्यूनतम वेतन बढ़ाने समेत कई लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नौकरी के दौरान लाखों रुपये वेतन पाने वाला कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद बेहद कम पेंशन पर जीवन बिताने को मजबूर हो जाता है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews