
नेपाल में GLOF का खतरा: सीतामढ़ी में सात प्रखंडों पर बाढ़ का साया, प्रशासन ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति
सीतामढ़ी: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अत्यधिक जलप्रवाह और संभावित ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की सूचना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अगले 2-3 दिनों में नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में अचानक भारी वृद्धि की आशंका जताई है। प्रशासन ने पुलिस, अंचल प्रशासन और आपदा प्रबंधन दलों को संवेदनशील तटबंधों, निचले इलाकों और पुल-पुलियों की 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
🛑इन 7 प्रखंडों के नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील: प्रशासन ने विशेष रूप से बैरगनिया, सुप्पी, मेजरगंज, बेलसंड, रुन्नीसैदपुर, रीगा और परसौनी के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
🛑नागरिकों के लिए जारी प्रमुख दिशा-निर्देश
1. नदी की धार, घाट, चचरी/अस्थायी पुल और कटाव संभावित निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें।
2. नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि या तेज बहाव दिखने पर फौरन ऊंचे व सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं।
3. प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में जाने की सलाह मिलते ही बिना किसी देरी के वहां शिफ्ट हों।
4. बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।
5. मवेशियों को नदी किनारे या निचले इलाकों में न छोड़ें; उनके लिए सुरक्षित चारे व स्थान का प्रबंध करें।
6. केवल जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के आधिकारिक संदेशों पर ही भरोसा करें; सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें न फैलाएं।
🛑आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, तटबंध या सड़क में कटाव अथवा पुल-पुलिया पर जलभराव की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 06226-250316 पर सूचना दें।
#SitamarhiNews #BiharFloodAlert #SitamarhiFlood #DisasterManagement #BiharNews #FloodWarning #NepalGLOF #SitamarhiAdministration #AlertBiha