ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर के नीचे घुसी कार, श्रीनगर के भाई-बहन की दर्दनाक मौत
बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत में श्रीनगर (भक्तियाना) निवासी भाई-बहन ऋषभ सेमवाल और रक्षा सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। रक्षा कीर्तिनगर अस्पताल में लैब टेक्निशियन थीं और ऋषभ सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Tv24Hours