अवैध खनन-वसूली में चौबेपुर के थाना प्रभारी लाइनहाजिर
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ट्रैफिक लाइन के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। अवैध खनन में वसूली की भूमिका और विवेचना, महिला अपराध में लापरवाही पर चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर को लाइनहाजिर कर दिया। बेहतर काम करने वाले अभिषेक पांडेय को पुलिस लाइन से साइबर थाने में तक तैनाती दी। पुलिस आयुक्त ने जंसा थाना प्रभारी रहे अनिल कुमार शर्मा को चौबेपुर थाना प्रभारी बनाया है। जबकि सत्यजीत सिंह को जंसा थानाध्यक्ष बनाया है। सीपी ने साइबर अपराध को लेकर कड़े निर्देश दिए। साई वज्र अभियान अंतर्गत पिछले छह माह में प्राप्त साइबर प्रकरणों की समीक्षा की।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #VaranasiNews 👇👇