
चूरू। सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संस्थान, चूरू की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रातः 11 बजे फुले भवन परिसर, फुले कैंटीन, पंखा सर्किल, रतनगढ़ रोड, जिला स्टेडियम के सामने आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं संस्थान के संरक्षक सत्यनारायण सैनी ने की, जबकि संस्थान के अध्यक्ष विनोद पापटाण के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के विधिवत चुनाव कराए जाने तथा संस्थान के लेखा-प्रतिवेदन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तुत एजेंडों पर जिला कार्यकारिणी, तहसील अध्यक्षों, सचिवों एवं उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की। तहसील इकाई राजगढ़ एवं सरदारशहर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बैठक में शामिल हुए तथा अपने सुझाव एवं विचार रखे।
बैठक में भंवरलाल गौड़, चाननमल सैनी, चन्द्रमोहन तंवर, तहसील इकाई अध्यक्ष मोहनलाल राकसिया, तारानगर इकाई से अर्जुन गहलोत, सचिव नरेश खडोलिया तथा राजकुमार तंवर (सुजानगढ़) ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के परित्याग तथा संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के विकास के लिए आपसी संवाद और सहयोग से कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में संस्थान के कोषाध्यक्ष श्योकरण जमालपुरिया, चाननमल सैनी, नन्दलाल तसिड़, शंकरलाल तंवर, गिरधारीलाल राकसिया (रतनगढ़), अशोक गौड़, सांवरमल सैनी, रामचंद्र सैनी, गोपाल सांखला, ताराचंद, सोहनलाल बबेरवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन संस्थान के महासचिव गौरीशंकर खडोलिया ने किया तथा अंत में संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
#tharkiawaazajay #sainisamaj #Mali #ChuruNews #churu
Churu, Churu | Aug 3, 2026