BPSC परीक्षा में लक्ष्मी प्रसाद की शानदार सफलता, सप्लाई इंस्पेक्टर बन बढ़ाया महनार का मान---
वैशाली जिले के महनार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 स्थित गांछी टोला, फतेहपुर कमाली निवासी सुमन कुमार यादव की पुत्री लक्ष्मी प्रसाद ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
लक्ष्मी की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि लक्ष्मी की मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।