Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

मड़िहान के जंगलों में मिले महिला और बालिका के शवों की गुत्थी बरकरार, एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के जंगलों में अलग-अलग स्थानों से मिले महिला और बालिका के शवों की गुत्थी एक माह बाद भी नहीं सुलझ सकी है। दोनों मामलों में न तो शवों की पहचान हो सकी है और न ही हत्यारों का कोई सुराग हाथ लगा है। ऐसे में दोनों हत्याकांड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार, 2 जून को मड़िहान क्षेत्र के कुनबियामार जंगल में एक अज्ञात बालिका का शव मिला था। इसके लगभग 15 दिन बाद गढ़वा के सिंहवान जंगल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। पहचान न होने पर पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे तक इंतजार करने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को मड़िहान के जंगलों में लाकर फेंक दिया गया। दोनों मामलों के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम सहित कुल पांच टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया तथा आसपास के जनपदों के थानों से भी संपर्क कर शवों की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों शवों की पहचान कराना है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास इन मामलों से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पहचान बताने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Mirzapur, Mirzapur | Jul 13, 2026

MORE NEWS

#SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनता दर्शन में #जन_सुनवाई कर शिकायतों को सुना गया तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गए।
#UPPolice #Mirzapur https://t.co/sNkNxMYTYM

#SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनता दर्शन में #जन_सुनवाई कर शिकायतों को सुना गया तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गए। #UPPolice #Mirzapur https://t.co/sNkNxMYTYM

Mirzapur, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

आज के #दिन की #शुरुआत मां #विंध्यवासिनी देवी की आरती #दर्शन के #साथ..... 

#todaymirzapur 
#mirzapurnews 
#मिर्ज़ापुर 
#विंध्याचल 
#आरतीदर्शन

आज के #दिन की #शुरुआत मां #विंध्यवासिनी देवी की आरती #दर्शन के #साथ..... #todaymirzapur #mirzapurnews #मिर्ज़ापुर #विंध्याचल #आरतीदर्शन

Mirzapur, Mirzapur | Jul 13, 2026

मिर्जापुर: चेतगंज में बंद इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

मिर्जापुर। नगर के चेतगंज क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में सोमवार सुबह करीब 10 बजे आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बंद दुकान के भीतर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगी की घटना के चलते मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका है

मिर्जापुर: चेतगंज में बंद इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू मिर्जापुर। नगर के चेतगंज क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में सोमवार सुबह करीब 10 बजे आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बंद दुकान के भीतर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगी की घटना के चलते मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका है

Mirzapur, Mirzapur | Jul 13, 2026