गोंडा सदर तहसील के गिर्द गोंडा ग्राम पंचायत के पंडितपुरा निवासी हवलदार राजेश कुमार यादव 26 साल भारतीय थल सेना में देश सेवा करने के बाद शुक्रवार को रिटायर होकर अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचे। गोंडा रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं और तिरंगे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम के नारों के बीच स्टेशन से नेहरू स्टेडियम तक करीब 5 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया।
Gonda, Gonda | Oct 2, 2026