
श्रीगंगानगर की शेरनी नमिता सेठी का बजा डंका: जिला उपाध्यक्ष बनते ही जश्न का माहौल, समर्थकों ने पलक-पावड़े बिछाकर किया भव्य स्वागत
श्रीगंगानगर। राजनीति में जब निष्ठा, समर्पण और जनसेवा का सही सम्मान होता है, तो उसका उत्साह पूरे शहर में देखने को मिलता है। ऐसा ही एक ऐतिहासिक और ऊर्जावान नजारा सोमवार को श्रीगंगानगर में देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपिन्द्र सिंह कुन्नर द्वारा कांग्रेस की धाकड़ महिला नेत्री और पूर्व पार्षद नमिता सेठी को जिला कांग्रेस कमेटी में 'जिला उपाध्यक्ष' मनोनीत किए जाने के बाद से ही उनके समर्थकों और आमजन में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नमिता सेठी के इस नए दायित्व की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का ऐसा तांता लगा कि उनका आवास जश्न का केंद्र बन गया।
सोमवार को उनके आवास पर शहर के गणमान्य नागरिकों, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सम्मानित पदाधिकारियों, प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, खालसा नगर के प्रबुद्ध जनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के दिग्गजों ने नमिता सेठी को फूल-मालाओं और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया। एक कर्मठ और जुझारू महिला नेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली नमिता सेठी को इस मुकाम पर देखकर हर कोई गौरवान्वित महसूस कर रहा था।
कार्यक्रम के दौरान परमजीत सिंह कोहली (प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन), सरदार सोहन सिंह (प्रेसिडेंट, सुखमणि पार्क खालसा नगर), डॉ. गुरमुख सिंह, दिलीप सिंह, खंडा सिंह, हरजिंदर सिंह सोढ़ी (वाइस प्रेसिडेंट, गुरुद्वारा मखन शाह लबाणा), परविंदर बराड़, रिंकू छाबड़ा, जितेंद्र वाधवा, संजू, अंकुर बजाज एवं भारत वर्मा सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर नमिता सेठी को गुरुघर की बख्शिश 'सरोपा' भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
जनता और संगठन के इस अपार प्रेम से भावविभोर होकर नमिता सेठी ने सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बुलंद हौसले के साथ कहा कि आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और सम्मान उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र की जनता के इस आशीर्वाद ने उनके हौसले को दोगुनी ताकत दी है। नमिता सेठी ने दृढ़ संकल्प दोहराया कि वे समाज, संगठन और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दिन-रात कार्य करेंगी और जनता के विश्वास पर हर हाल में खरी उतरेंगी।
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 27, 2026