
25 व 26 जुलाई 2026 को पंजाब में A.K. Fight Club के 7 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम
25 व 26 जुलाई 2026 को पंजाब के कपूरथला में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में 5 से अधिक राज्यों के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ऋषिकेश स्थित A.K. Fight Club के 7 खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया
पदक विजेताओं का विवरण
पंजाब के कपूरथला में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में A.K. Fight Club के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किए।
स्वर्ण पदक विजेता:
- विवांश पंवार — 10 वर्ष आयु वर्ग
- अर्श शर्मा — 12 वर्ष आयु वर्ग (-35 किग्रा)
- रुद्राक्ष शर्मा — 12 वर्ष आयु वर्ग (-40 किग्रा)
- शौर्य वर्मा — 14 वर्ष आयु वर्ग (-45 किग्रा)
- अर्नव पंवार — 14 वर्ष आयु वर्ग (-50 किग्रा)
- रोहन चौधरी — 15 वर्ष आयु वर्ग
रजत पदक विजेता:
- शिवांश गुप्ता — 12 वर्ष आयु वर्ग
मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतरीन तकनीक के साथ मुकाबलों में भाग लिया उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है और इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि A.K. Fight Club के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऋषिकेश और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।