पालमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद; दो महिलाएं गिरफ्तार
पालमपुर। कांगड़ा पुलिस के एंटी-चिट्टा अभियान के तहत थाना पालमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कांगड़ा पुलिस का संदेश: "नशा मुक्त कांगड़ा, सुरक्षित हिमाचल।"