Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केन्द्रीय जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा केन्द्रीय जेल ग्वालियर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधान न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री ललित किशोर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिला न्यायाधीश श्रीमती वंदना पाण्डेय, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ग्वालियर श्रीमती सोनम सिंह जादौन ने बंदियों को उनके विधिक अधिकार, विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा बंदियों से उनके प्रकरणों में अपील संबंधी जानकारी दी एवं विधिक समस्याओं का निराकरण किया। इस शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री योगेश बंसल व केन्द्रीय जेल ग्वालियर के अधिकारीगण उपस्थित थे। शिविर के उपरांत न्यायाधीशगण द्वारा महिला वार्ड का भी निरीक्षण कर महिला बंदियों से उनके प्रकरणों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और मार्गदर्शन दिया। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

MORE NEWS