#हल्द्वानी: होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र हिरासत में
#नैनीताल : रामपुर रोड स्थित एक होटल में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमरे में बीयर और सेक्सवर्धक दवाइयों के सेवन की बात सामने आई है, हालांकि मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दोनों के शादीशुदा होने और पारिवारिक विवाद की चर्चाएं भी सामने आई हैं।
पुलिस ने महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और बिसरा सुरक्षित रखा गया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच से ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#highlightseveryone #foryoupageシ #follower #haldwaniuttarakhand #nainitalkhabar