बिसाऊ। कस्बे में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को विद्युत रखरखाव कार्य के चलते दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (O&M), बिसाऊ के अनुसार, 33/11 केवी जीएसएस बिसाऊ से संचालित 11 केवी न्यू बिसाऊ फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।
इसके चलते सुबह 8 बजे से 10 बजे तक स्टेशन रोड, बाईपास, गणगौर कुआं और महनसर रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम ने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय रहते निपटाने की अपील की है।
#bissau #tharkiawaazajay #powercut #bijalivibhag #esencial
Churu, Churu | Oct 22, 2026