न्यूज़ देशआदेश नगर परिषद चुनाव (अध्यक्ष - उपाध्यक्ष) में कांग्रेस की हार पर मोहित सैनी का बड़ा हमला, बोले— गुटबाज़ी ने डुबोई नैया
'संगठन पहले, व्यक्ति बाद में'— युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
देशआदेश
पाँवटा साहिब नगर परिषद चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहित सैनी ने बिना नाम लिए अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं पर गुटबाज़ी, आपसी खींचतान और निजी स्वार्थ के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष से ज्यादा नुकसान कांग्रेस को अपने ही लोगों ने पहुंचाया, इसलिए अब संगठन को आत्ममंथन कर कड़े फैसले लेने होंगे।