बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के **19 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट** जारी किया है। इसमें राजधानी पटना भी शामिल है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।
मौसम में यह बदलाव मानसून की वापसी के बीच बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
वहीं, 26 सितंबर को भी बिहार के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा भी रह सकता है।
**खासकर खुले स्थानों में रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है।**