ईंधन की महंगाई की मार, विमान कंपनियां बंद कर रहीं उड़ानें
स्पाइसजेट ने वाराणसी से अपनी सभी 12 नियमित उड़ानों का संचालन 25 जून से पूरी तरह बंद करने का निर्णय किया है। वर्तमान में एयरलाइन मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सेक्टर पर सेवाएं दे रही थी। लगातार बढ़ती लागत और परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण कंपनी ने एक-एक कर अपनी सेवाओं को समेटना आरंभ कर दिया है। ज्ञातव्य है कि स्पाइसजेट पहले ही दिल्ली और पुणे के लिए अपनी कुछ सेवाएं बंद कर चुकी है।
वहीं अकासा एयर भी आगामी महीने से वाराणसी के लिए अपनी 3 उड़ानों का संचालन बंद करने जा रही है। ऐसे में नगर से विभिन्न गंतव्यों के लिए उपलब्ध हवाई सेवाओं में और कमी आएगी तो पर्यटन के साथ-साथ नगर में व्यापार व अर्थव्यवस्था में भी गिरावट आएगी।
क्या आप हवाई जहाज से बनारस आए हैं?
Follow for more updates @NamostuteKashi
#NamostuteKashi #SpiceJet #Airlines #Varanasi #Flight
Sadar, Varanasi | Jun 20, 2026