1145 परिषदीय स्कूलों में दुरुस्त होंगे अग्निशमन यंत्र
वाराणसी। जिले के 1145 परिषदीय और छह कस्तूरबा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) को पूरी तरह क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में बीएसए भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों को समय-समय पर रिफिल (दुरुस्त) कराया जाएगा। यदि किसी स्कूल में यह यंत्र पूरी तरह खराब या अनुपयोगी हो चुके हैं, तो वहां कंपोजिट ग्रांट के फंड का उपयोग करके तत्काल नया अग्निशमन यंत्र खरीदा जाएगा। स्पष्ट किया गया है।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #VaranasiNews 👇👇