Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.) मध्यप्रदेश शासन समाचार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर उप निर्वाचन तैयारियों का किया निरीक्षण स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं सामग्री वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बारिश को देखते हुए दिए विशेष निर्देश दतिया 27 जुलाई 2026 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने विधानसभा उप निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम सहित निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री वानखड़े ने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, सामग्री वितरण एवं सामग्री जमा करने के कक्षों की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं बैरीकेडिंग की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मतदान सामग्री के सुचारु वितरण एवं प्राप्ति के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर से 10 से 12 मतदान केंद्रों की मतदान सामग्री का वितरण एवं वापसी की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य सामग्री वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया को त्वरित, सुव्यवस्थित बनाना है, जिससे मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री वानखड़े ने पॉलिटेक्निक परिसर में पर्याप्त टेंट लगाने के निर्देश दिए, ताकि सामग्री वितरण एवं वापसी के दौरान मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को बसों की पार्किंग की सुव्यवस्थित योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बसों के बीच लगभग 10 फीट की दूरी रखी जाए तथा पार्किंग ऐसी हो कि किसी भी वाहन के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। आवश्यकता पड़ने पर क्रेन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दिवस पर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने साथ छाता रखने तथा सामग्री वितरण एवं वापसी के निर्धारित समय का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, बैरीकेडिंग, निर्बाध बिजली, स्वच्छता सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री वानखड़े ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा, रिटर्निग ऑफीसर दतिया सुश्री सोनाली राजपूत सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। क्रमांक 130/2026 --------0000-------

Indergarh, Datia | Jul 27, 2026