मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा MP TET 2026 की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है. परीक्षा पहले 12 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित थी, लेकिन आवेदन की तारीखों में बार-बार बदलाव के बाद अब दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजन की संभावना जताई जा रही है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ लाख शिक्षकों में से लगभग 34 हजार ने आवेदन किया है. हालांकि, परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. #MPTET2026 #MPTETExamDate #MPNews #MadhyaPradeshNews #TeacherEligibilityTest #TeacherNews #MPTeachers #TETExam #TeachingJobs #EducationNews #MPTETUpdate #ExamDate #ESBMP #GovernmentTeachers