#मध्यप्रदेश के दतिया से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया निकाय चुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। खास बात यह है कि पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी की घोषित सूची में उनका नाम शामिल नहीं है।
दतिया में अब तक 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिनमें से 4 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है, जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दतिया में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। भाजपा के इस फैसले के बाद दतिया की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate #NarottamMishra
Indore, Indore | Jul 10, 2026