
बस्ती
थाना परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 4 बैटरी और मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के पानी की टंकी मेढ़इया शुक्ल व अन्य स्थानों से हुई बैटरियों की चोरी का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0-347/2026, धारा-305(a), 317(2) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी:
दिनांक 12 नवंबर 2026 को मुखबिर की खास सूचना के आधार पर, थाना परसरामपुर पुलिस टीम ने रजवापुर सड़क पर पेट्रोल पंप से पहले ग्राम लालपुर कूड़ा घर के पास तिराहे से घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. लवकुश चौहान पुत्र चन्द्रबली
2. इरफान पुत्र अनवर
बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
04 अदद बैटरी (ANS ब्रांड)
01 अदद टीवीएस (TVS) मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
02 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन (जामा तलाशी से)
₹220/- नकद
Basti, Basti | Nov 12, 2026