Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

सोनप्रयाग-कालीमठ-चुन्नी बैंड टनल मार्ग को ग्रामीणों की सहमति सोनप्रयाग से कालीमठ होते हुए चुन्नी बैंड तक प्रस्तावित दो-लेन टनलयुक्त हाईवे परियोजना को लेकर शनिवार को कालीमठ में पहली सार्वजनिक परामर्श बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। परियोजना के तीन विकल्पों का प्रस्तुतिकरण किया गया। मौजूदा सड़क के चौड़ीकरण वाले पहले विकल्प को कम मोड़ त्रिज्या के कारण असुरक्षित माना गया, जबकि सीमित रिएलाइनमेंट वाला दूसरा विकल्प भी कम डिजाइन गति और रिवर्स कर्व की आशंका के चलते उपयुक्त नहीं पाया गया। तीसरे विकल्प में व्यापक सुधार, प्रमुख रिएलाइनमेंट और टनल निर्माण प्रस्तावित है। कम मोड़, कम ढाल और बेहतर डिजाइन के चलते ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसे सुरक्षा और भविष्य की यातायात जरूरतों के लिए सबसे बेहतर माना और सर्वसम्मति से सहमति दी। ग्रामीणों ने परियोजना का काम जल्द शुरू करने की मांग की। चौमासी-सोनप्रयाग तक टनल मार्ग के सर्वे का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। #सोनप्रयाग #कालीमठ #चुन्नीबैंड #टनलपरियोजना #केदारनाथ #केदारनाथयात्रा #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #हाईवे #सड़कपरियोजना #इंफ्रास्ट्रक्चर #चारधामयात्रा #Kedarnath #UttarakhandNews

Uttarakhand, India | Aug 8, 2026