दोबारा दुल्हन बनने चली थीं 1500 बेटियां, खुली पोल
अमरोहा। इसी वर्ष जनवरी में शादी होने के बावजूद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए फरवरी में आवेदन कर दिया। एक-दो नहीं, बल्कि 1500 विवाहित बेटियों ने दोबारा दुल्हन बनने के लिए आवेदन किया। जनवरी से मई तक मिले तीन हजार आवेदनों की पहली ही जांच में 2200 युवतियां अपात्र पाई गईं हैं। जांच में पता चला है कि अपात्रों को लाभ दिलाने के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर एक गिरोह काम कर रहा है। शासन ने इस साल जिले में 800 युवतियों की शादी कराने का लक्ष्य
निर्धारित किया है। योजना का लाभलेने के लिए तीन हजार आवेदन आए। लाभार्थियों के चयन के लिए त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था है।👇👇