दो बच्चों के साथ गोरखपुर से मुंबई जा रही महिला सतना मैहर के बीच लापता !
बागी ब्रेक। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मुंबई जा रही 27 वर्षीय शेख आयशा साहिल अपने दो मासूम बच्चों के साथ सतना रेलवे स्टेशन के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं।
परिजनों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे महिला ने अपने पति से आखिरी बार फोन पर बताया था कि ट्रेन सतना रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। इसके कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने पति को फोन कर महिला के ट्रेन से गिरने की बात कही, लेकिन मुंबई से गोरखपुर तक RPF, GRP और संबंधित पुलिस को ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं मिली है।
परिजन महिला और उसके बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।
लापता:
शेख आयशा साहिल (उम्र 27 वर्ष)
शेख अमीना साहिल (उम्र 5 वर्ष)
शेख शाद साहिल (उम्र 1½ वर्ष)