राँची। ओरमांझी थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें, मास्टर की, पेचकस, प्लग रिंच तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
गिरोह रांची, रामगढ़ और बोकारो से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन व चेसिस नंबरों से छेड़छाड़ कर फर्जी कागजात तैयार करता था तथा बाद में उन्हें बिहार के गया जिले में बेच देता था।
Ratu, Ranchi | Jun 20, 2026