चौहटन उपखंड की ग्राम पंचायत केरनाड़ा गांव के चूली डूंगरी निवासी धर्मा राम पुत्र रामलाल पूनिया ने एक सुसाईड लिखकर अपनी ईह लीला समाप्त की हैं। घटना से पहले उनके द्वारा एक भावनात्मक संदेश साझा किए जाने की चर्चा भी सामने आई है, जिसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया है।
ग्रामीणों, समाज के लोगों एवं परिजनों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें। यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की भूमिका या लापरवाही सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि समाज में न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने का भी प्रश्न है। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
परिजनों का ये भी कहना हैं कि बीती 3 जुलाई को घटना घटने के बाद भी आज दिन तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है, तथा सिर्फ आज दिन तक भरोसा ही दे रही हैं।
Barmer Police Barmer District Administration
Barmer, Barmer | Jul 10, 2026