सेड़वा क्षेत्र के आकल से औगाला को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने की शीघ्र निर्माण की मांग
सेड़वा क्षेत्र में आकल से औगाला को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। करीब 10 वर्ष पहले बनी इस सड़क की आज तक न तो दोबारा मरम्मत हुई है और न ही इसका नवीनीकरण किया गया है। जगह-जगह सड़क उखड़ जाने से लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क किनारे बिखरे पत्थर वाहनों के टायरों से उछलकर राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को लगते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी मार्ग पर तीन स्कूल स्थित हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरा बना हुआ है।
इस सड़क पर एक पुलिया भी है, जिसके दोनों ओर ढलान पर सड़क पूरी तरह उखड़ जाती है। बरसात के दौरान करीब एक महीने तक यह मार्ग बंद रहता है। इसके बाद ग्रामीण स्वयं रेत की टोलियां डालकर रास्ते को अस्थायी रूप से ठीक करते हैं। पिछले पांच वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन को देखते हुए इस सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए। Barmer District Collector & Magistrate Aduram Meghwal
Barmer, Barmer | Jul 14, 2026