
आज दिनांक17जून 2026वार बुधवार को वीर शिरोमणि प्रात स्मरणीय हिंदुआ सूर्य महाराणा प्रताप के जन्म की 486वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर्षवर्धन सिंह राघव ,कमरानी ने हनुमान गढ़ टाऊन स्थित श्री करणी राजपूत विश्राम गृह में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया। महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारम्भ श्री करणी राजपूत सर्वहित कारणी समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह भालेरी,उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह राठौड़,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री भीम सिंह जी राघव ने किया। रक्त दान शिविर में भारी संख्या में युवा हर्ष वर्धन सिंह राघव के आह्वान पर पहुंचे।हनुमान गढ़ क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर प्रथम बार रक्त दान शिवर की परम्परा शुरू करने के लिए रक्त दान शिविर में आए हुए लोग मुक्त कंठ से हर्ष वर्धन सिंह राघव की प्रशंसा करते हुए नजर आए। रक्त दान शिविर में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र पारीक,भाजपा नेता अमित साहू,पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री विजय सिंह पनीवाली, किसान नेता श्री भगवान सिंह खुड़ी,श्री छोटू सिंह पनीवाली,श्री घने सिंह राठौड़, डॉ प्रेम सिंह शेखावत ,युवा भाजपा नेता श्री आनंद सिंह राठौड़,महेंद्रपाल सिंह राठौड़,अजय सिंह भूकरका,श्री शक्ति सिंह राठौड़,रूप सिंह,गजेंद्र सिंह सहित राजपूत समाज के युवा रक्त दान शिविर में पहुंचे।राजपूत समाज के अलावा अन्य समाजों के युवाओं ने भी रक्त दान शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हर्षवर्धन सिंह राघव द्वारा किए गए इस पुनित कार्य के लिए हर्ष वर्धन सिंह राघव का पुनः आभार।