Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

#प्रधान संगठन थौलधार ने #डीएम को दिया ज्ञापन #आपदा राहत एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत होने वाले कार्यों में ग्राम प्रधान की संस्तुति/अनापत्ति (NOC) अनिवार्य करने की मांग #देखें ज्ञापन #सेवा में, #जिलाधिकारी महोदया, #टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड। #विषय: आपदा राहत एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत होने वाले कार्यों में ग्राम प्रधान की संस्तुति/अनापत्ति (NOC) अनिवार्य किए जाने हेतु। #महोदया, #सविनय निवेदन है कि जनपद की ग्राम पंचायतों में आपदा राहत एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं बाहरी एजेंसियों द्वारा अनेक विकास कार्य कराए जाते हैं। किंतु अधिकांश मामलों में संबंधित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत को इसकी पूर्व सूचना अथवा जानकारी नहीं दी जाती। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत का निर्वाचित प्रथम नागरिक एवं ग्राम पंचायत का अध्यक्ष होता है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी एवं सहभागिता ग्राम प्रधान के माध्यम से होना आवश्यक है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं स्थानीय आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखा जा सके। वर्तमान व्यवस्था में जब ग्राम प्रधान कार्यों की गुणवत्ता या अन्य आवश्यक बिंदुओं पर सुझाव अथवा आपत्ति दर्ज कराते हैं, तो कई बार अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनपद में आपदा राहत एवं CSR के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र में कराए जाने वाले सभी कार्यों के लिए संबंधित ग्राम प्रधान की संस्तुति/अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) को अनिवार्य किया जाए तथा कार्य प्रारंभ करने से पूर्व ग्राम प्रधान को इसकी सूचना देना सुनिश्चित किया जाए। इससे विकास कार्य अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थानीय जनहित के अनुरूप संपन्न हो सकेंगे। धन्यवाद। भवदीय, (युद्धवीर सिंह रावत) ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत बेरगणी अध्यक्ष प्रधान संगठन थौलधार, टिहरी गढ़वाल प्रदेश सचिव, प्रधान संगठन उत्तराखण्ड

MORE NEWS