महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती, बढ़ा आत्मविश्वास
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। सक्ती जिले के ग्राम सकरेली की श्रीमती प्रतिमा तम्बोली ने बताया कि योजना के तहत हर माह मिलने वाली सहायता राशि से घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। श्रीमती तम्बोली ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
#MahatariVandanYojana
#saktidist