
पोठिया में 12 और 13 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगी बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था
पोठिया: बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, पोठिया की ओर से पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने 12 और 13 अक्टूबर को निर्धारित समय में संबंधित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था में बदलाव की सूचना जारी की है।
कनीय विद्युत अभियंता प्रमोद कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पोठिया की ओर से जारी पत्र के अनुसार, पुराने पावर ग्रिड किशनगंज से पोठिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेड़ों की टहनियां विद्युत संरचनाओं के संपर्क में आ रही हैं। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए टहनियों की छंटाई जरूरी बताई गई है।
विभाग के अनुसार 12 और 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में पोठिया प्रशाखा के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति संचालित रखने की बात कही गई है।
इन इलाकों में होगा कार्य
1. किशनगंज पुराना पावर ग्रिड से लहड़ा चौक तक
2. लहड़ा चौक से ब्लॉक चौक तक
3. ब्लॉक चौक से गाछपाड़ा तक
4. गाछपाड़ा से बेलवा तक
5. बेलवा से सुन्सुनी तक
6. बेलवा से दामलबाड़ी तक
7. दामलबाड़ी से पोठिया ब्लॉक तक
विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है। पेड़ों की टहनियों की समय पर छंटाई से विद्युत तारों और संरचनाओं पर पेड़ गिरने या टहनियों के संपर्क में आने से होने वाली बिजली संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।