मासूम को इंसाफ: दुष्कर्म और ह-त्या के दोषी को फां^सी की सजा
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
🚨 स्पीडी ट्रायल में छह साल बाद बड़ा फैसला
रोहतास के चर्चित डालमियानगर थाना कांड संख्या 880/20 में स्पीडी ट्रायल के तहत माननीय न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी बलिराम सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही हत्या के मामले में आजीवन कारावास एवं विभिन्न धाराओं में ₹5,0000 जुर्माना भी लगाया गया है।
मामले में रोहतास पुलिस की प्रभावी अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के बाद यह फैसला आया। न्यायालय में 11 गवाहों की गवाही कराई गई, जबकि विशेष लोक अभियोजक हीरा प्रताप सिंह ने पक्ष रखा।
यह फैसला बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है कि ऐसे जघन्य अ-पराधों पर कानून सख्ती से कार्रवाई करता है।
#RohtasPolice #POCSO #Justice #SpeedyTrial #ChildSafety #BiharPolice
Sasaram, Rohtas | Jul 10, 2026