केंद्र ने 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों को मंजूरी दी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक यानी पॉलीमर नोट लाने की मंजूरी दे दी है। सोमवार को पॉलीमर नोटों के संबंध में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में जानकारी दी।
वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि शुरुआत में ट्रायल के तहत 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब नोट आएंगे। सफल होने पर बाकी श्रेणी के भी ऐसे नोट आ सकते हैं। डिजिटल भुगतान पर इसका क्या असर होगा, इसका आकलन पॉलीमर नोट जारी होने के बाद ही किया जा सकेगा। सरकार ने स्पष्ट किया कि नकदी और डिजिटल भुगतान एकदूसरे के पूरक हैं और लोगों के लिए भुगतान के अलग-अलग विकल्प बने रहेंगे।
#letestअपडेट #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate 👇👇