जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित विशेष अभियान दिवस एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को बीएलओ के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने, मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्वगणना संबंधी प्रशिक्षण शत-प्रतिशत पूर्ण कराने और निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
#kumarvishesh
#UPGovernment
#CMOfficeUP
#ChiefSecyUP
Ceoup Lucknow
Election Commission of India@