#प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में बुधवार को एक ई-रिक्शा चर्चा में आ गया।
======================
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक ब्यूरो चीफ सुनील कुमार सोनी की रिपोर्ट 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार ===================≠=====
#इस ई-रिक्शा के आगे शीशे पर बड़े अक्षरों में 'अधिवक्ता उच्च न्यायालय' लिखा था। इसके साथ एक वकील का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज था।
#जब इस नंबर पर फोन किया गया, तो बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम जय सिंह विश्वकर्मा बताया। उन्होंने कहा कि वह जिला कचहरी में वकील हैं, लेकिन ई-रिक्शा पर उनके नाम और नंबर लिखे होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
#जय सिंह विश्वकर्मा ने साफ कहा कि किसी ने उनके नाम और मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ई-रिक्शा पर अपना नाम या नंबर लिखवाने की किसी को इजाजत नहीं दी है।
#prayagraj #allahabad #uttarpradesh