बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके में एक पुलिसकर्मी के कथित रूप से शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान विनोद राम के रूप में हुई।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कानून सभी के लिए समान है और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
#Patna #Bihar #BiharPolice #Police #newsfb #LiquorBan #SharabBandi #PatnaNews #fb