सुंदरनगर के जडोल में सड़क हा**दसा: खड़ी जेसीबी से टकराई कार, एक की मौ**त, एक घायल।
पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत जडोल क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जडोल में नालियों की सफाई का कार्य चल रहा था और इस दौरान सड़क किनारे एक जेसीबी मशीन खड़ी थी। इसी बीच एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से जेसीबी से जा टकराई।
दुर्घटना में कार सवार राहुल सिंह (34) निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश तथा साहिल अरोड़ा (34) निवासी लुधियाना, पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से राहुल सिंह को गंभीर अवस्था में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान राहुल सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि साहिल अरोड़ा का उपचार जारी है।