
बिना नंबर एवं खनन गतिविधियों में लिप्त वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
सैकड़ों वाहनों के किए चालान, 26 वाहन किए जप्त
धौलपुर, 14 जुलाई। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशान परिवहन विभाग द्वारा संघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि बिना पंजीयन, बिना नंबर प्लेट एवं अवैध खनन में लिप्त वाहनों के विरूद्ध विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग की कार्रवाई में सैकड़ो वाहनों के चालान किए जा चुके हैं तथा परिवहन विभाग द्वारा जिन 26 वाहनों को सीज किया गया है। ऐसे वाहन केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही छोडे़ जावेगें।
विशेष जांच अभियान में बिना नंबर प्लेट, बिना रजिस्ट्रेशन और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में संघन जांच अभियान चलाया जा रहा है जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव स्वयं टीम के साथ अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस चौकी सागर पाड़ा के पास कार्यवाही की यह कार्रवाई विशेष रूप से चंबल सेंचुरी क्षेत्र में की जा रही है। जहां बिना नंबर प्लेट और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे है।
अभियान के तहत बिना नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य अनियमित वाहनों को जब्त किया जाएगा वहीं खनिज परिवहन में लगे सभी वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप वीएलटीडी, जीपीएस डिवाइस लगाना अनिवार्य किया गया है नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप ही रिलीज किया जाएगा परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें और वाहनों का संचालन नियमानुसार करें ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।