Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

#महोबा - जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई , जिसमें जनपद में कृषि व्यवस्था, बीज वितरण प्रणाली और एफपीओ (FPO) के संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को समय पर बीज सुगमता से मिल सके । व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी । बैठक में अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये कि FPO मानक गाइडलाइन, सोसाइटी एक्ट एवं कंपनी एक्ट 1956 के अनुसार ही रसीदें सीए (CA) के माध्यम से काटी जानी चाहिए । इसके अतिरिक्त FPO की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए नियमित मासिक बैठकों को आयोजित कराने एवं बीज वितरण प्रक्रिया की रैंडम जांच हेतु संयुक्त जॉच दल गठित करते हुए संकलित जॉच आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश कृषि विभाग को दिए गए हैं । #mahoba #kisan #upnews #mahobapost

Mahoba, Mahoba | Jul 28, 2026